आरएसएस की शाखाओं ने मनाया वार्षिकोत्सव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिरसा मुंडा शाखा की ओर से भवानी भवन मैदान सुंदगरढ़ तथा बाला साहेब देशपांडे शाखा की ओर से वनवासी कल्याण आश्रम भेजपुर में वार्षिकोत्सव मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:17 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिरसा मुंडा शाखा की ओर से भवानी भवन मैदान सुंदगरढ़ तथा बाला साहेब देशपांडे शाखा की ओर से वनवासी कल्याण आश्रम भेजपुर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों की ओर से सूर्य नमस्कार, आसन, दंड, व्यायाम का प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यक्ति व राष्ट्र निर्माण के संबंध में प्रचारकों ने मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में संघचालक विद्याधर राणा, नगर संघ चालक विजय पटेल मंचासीन थे। सुखलाल मुंडा ने शारीरिक कार्यक्रम का संचालन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें