आंखी ने लाचार वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया
उदितनगर मैदान के पास प्लास्टिक का तंबू बनाकर रह रहे एक
जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदितनगर मैदान के पास प्लास्टिक का तंबू बनाकर रह रहे एक वृद्ध को सेवाभावी संगठन आंखी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गंभीर हालत में राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध आरएमसी लाइब्रेरी हॉल में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। किसी कारण से उसे चार महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। वह तब से ही वह उदितनगर मैदान के पास प्लास्टिक का तंबू बनाकर रह रहा था। चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण वह भोजन भी नहीं कर पा रहा था। उसकी दयनीय हालत मिलने के बाद आंखी के अध्यक्ष अविनाश शुक्ला, सीलू दास, देविका मिश्र आदि लोग वहां पहुंचे और इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल पहुंचया। उसके दोनों पांव में लकवा मारने के कारण उसकी हालत नाजुक है। आंखी की ओर से उसके इलाज का प्रबंध किया जा रहा है।