राजनीतिक हिसा पर अंकुश लगाने एडीएम से गुहार
बणई अनमुंडल के लौह अयस्क खदान व साइडिग क्षेत्र में बढ़ रही राजनीतिक हिसा रोकने के लिए विहिप प्रतिनिधियों ने सुंदरगढ़ एडीएम विश्वजीत महापात्र से मिलकर गुहार लगाई है।
जासं, राउरकेला : बणई अनमुंडल के लौह अयस्क खदान व साइडिग क्षेत्र में बढ़ रही राजनीतिक हिसा रोकने के लिए विहिप प्रतिनिधियों ने सुंदरगढ़ एडीएम विश्वजीत महापात्र से मिलकर गुहार लगाई है। बताया है कि इलाके में खास राजनीतिक दल व संगठन की ओर से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दस दिन पहले लहुणीपाड़ा ब्लाक के भुतड़ा गांव में खदान पर वर्चस्व को लेकर संघर्ष हुआ था जिसमें दो गुट के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए थे। बुधवार को फिर रक्सी में रेलवे साइडिग को लेकर हुए संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। यदि इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह होगी।