आभा अन्वेषा की प्रतियोगिता में 212 प्रतिभागी शामिल
जागरण संवाददाता, राउरकेला : आभा अन्वेषा शिक्षार्थी शिक्षक सामाजिक कल्याण संगठन की ओर से
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
आभा अन्वेषा शिक्षार्थी शिक्षक सामाजिक कल्याण संगठन की ओर से रविवार को उदितनगर सरकारी हाईस्कूल में क्विज, संगीत, सामान्य ज्ञान, तर्क, सुलेख, चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। इसमें महानगर निगम अधीनस्थ 52 सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल के 212 प्रतिभागी शामिल हुए।
आभा अन्वेषा की प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ब्लाक सहायक शिक्षा अधिकारी शरत चंद्र साहू उपस्थित थे। उन्होंने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजन में आभा अन्वेषा के अध्यक्ष आर्तत्राण जेना, सचिव शरत कुमार पति, उपाध्यक्ष अजीत प्रधान, प्रफुल्ल जेना, अरुण साहू, प्रमोद भंज, सिप्रा साहू, ललिन साहू, सविता बस्तिया, दिप्ती परीडा, जशवंती साहू, अरुण साहू, अनंत नायक, सस्मिता परीडा आदि ने अहम भूमिका निभाई। अध्यक्ष आर्तत्राण जेना ने इसकी जानकारी दी और कहा कि विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को जनवरी महीने में संगठन के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा।