राष्ट्रीय जूनियर वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए आशा मुंडा चयनित
राष्ट्रीय जूनियर वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए ओडिशा टीम में राउरकेला की आशा मुंडा का चयन किया गया है।
जासं, राउरकेला : राष्ट्रीय जूनियर वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए ओडिशा टीम में राउरकेला की आशा मुंडा का चयन किया गया है। चंद्रशेखर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से उन्हें शुभकामना के साथ टीम की सफलता की कामना की गयी है। आंध्रप्रदेश के कादंबा में आयोजित छठवीं अखिल भारतीय बालक एवं बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भुवनेश्वर के कादो पानी में 22 जनवरी तक शिविर आयोजित किया गया था। इसमें चंद्रशेखर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, राउरकेला से प्रशिक्षित आशा मुंडा समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हुए थे जिसमें आशा मुंडा का चयन किया गया है। आशा 2015 में कर्नाटक में आयोजित मिनी नेशनल, 2016 में आंध्रप्रदेश में नेशनल चैंपियनशिप, 2018 में राजस्थान में सबजूनियर तथा भुवनेश्वर 2019 में आयोजित जूनियर नेशनल में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। कोच आरएसपी के अग्निशमन विभाग के देवदत्त जेना ने आशा की सफलता की कामना की है।