राउरकेला से 60 बजरंग दल के सदस्य अयोध्या रवाना
आगामी 5 अगस्त को अयोध्या रामजन्म भूमि की वर्षगांठ अयोध्या में मनाई जाएगी।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : आगामी 5 अगस्त को अयोध्या रामजन्म भूमि की वर्षगांठ अयोध्या में मनाई जाएगी। इस वर्षगाठ में शामिल होने के लिए रविवार को राउरकेला से बजरंगदल के 60 कार्यकर्ता अयोध्या के लिए ट्रेन से रवाना हुए। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में रेल सेवा पर पाबंदी लगी हुई थी। इस कारण इच्छुक होने के बावजूद ये भूमि पूजन में शामिल नही हो पाए थे। इस साल बजरंगी अयोध्या के लिए निकले हैं। इस यात्रा में बजरंग दल के जिला संयोजक शंक र्वमा, सह संयोजक आचार्य विनय, सुरक्षा प्रमुख अभिषेक सिंह, बंडामुंडा विहिप के महासचिव जगदीश जायसवाल, संयोजक मोनू सिंह सहित विहिप के सचिव भारत भूषण पांडेय, सेक्टर-बी के अध्यक्ष मंगा रेड्डी आदि ने यात्रा को सफल करने में सहयोग किया। प्रेम विवाह कर महिला का उत्पीड़न : बड़गांव थाना अंतर्गत शंकरापोष गांव में प्रेम विवाह के बाद महिला से उत्पीड़न का मामला थाने में दर्ज किया गया है। इसके आधार पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
शंकारपोष गांव की 25 वर्षीय ज्योतिरानी बरवा ने गांव के ही करुणा बेसन से प्रेम विवाह किया था। 21 अगस्त 2019 को उन्होंने सुंदरगढ़ कोर्ट में शादी करने के बाद पति पत्नी के रूप में रह रहे थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं। विवाह के कुछ दिन बाद से ही पति नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करने लगा। शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण वह कभी अपने मायके तो कभी अपने मामा के घर रहने के लिए विवश हो गई। इस समस्या के समाधान के लिए समाज की बैठक भी हुई एवं उसे करुणा बेसन को चेतावनी भी दी गई पर उसकी आदत में सुधार नहीं आने पर थाने में लिखित शिकायत की है।