ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर
ब्राह्मणीथाना अंर्तगत शॉ मिल चौक में मंगलवार को ट्रेलर की चपेट में बाइक आने से पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जासं, राउरकेला : ब्राह्मणीथाना अंर्तगत शॉ मिल चौक में मंगलवार को ट्रेलर की चपेट में बाइक आने से पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की सुबह ट्रेलर कलुंगा की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से बाइक में सवार होकर दंपती वेदव्यास की ओर आ रहे थे। शॉ मिल चौक के समीप ट्रेलर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। इससे बाइक चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर वाहनों को जब्त कर लिया है। मृतक और घायल की परिचय नही मिल पाया है। शिकारी के फंदे में फंस कर युवक की मौत : हेमगिर थाना क्षेत्र के मुंडेरखेत गांव में बराह के शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंसकर एक युवक की मौत हो गई। युवक रात में शौच के लिए निकला था। पुलिस शव को जब्त करने के साथ ही इसकी जांच में जुटी है। 22 वर्षीय लक्ष्मीचरण प्रधान रात को शौच के लिए गया था। लौटते समय वह बराह शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंस गया। रात को घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश किए पर पता नहीं चला। सुबह उसे फंदे में फंसे एवं मृत हालत में पाया गया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस शव को जब्त करने के साथ ही शिकारी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।