Odisha: वैन रोकी तो गोली चला बाइक छीनकर हो गए फरार
Pickup Van पिकअप वैन कुछ लोगों ने रोक ली। तभी वैन चालक ने उन पर न केवल खुलेआम गोली चला दी। बल्कि अपनी पिकअप को छोड़कर उनकी बाइक लेकर भाग निकला। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राउरकेला, जागरण संवाददाता। Pickup Van: ओडिशा में शुक्रवार को बंडामुंडा क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस ले जा रही पिकअप वैन कुछ लोगों ने रोक ली। तभी वैन चालक ने उन पर न केवल खुलेआम गोली चला दी। बल्कि अपनी पिकअप को छोड़कर उनकी बाइक लेकर भाग निकला। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह प्रतिबंधित मांस लेकर ओडी-14बी-6131 पिकअप राउरकेला की ओर से बिसरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी सेक्टर सी के स्टेशन रोड के पास रुकी थी। गाड़ी से बदबू आने पर वहां खड़े बन्टी प्रसाद और उनके साथी को शक हुआ। उन्होंने गाड़ी का पीछा किया। डी केबिन इलाके के श्मशान घाट के पास उन्होंने ओवर टेक कर वैन को रोक लिया। बन्टी व उनके साथियों को देखकर गाड़ी चालक व उसका साथी भागने लगा।
इस बीच, गाड़ी की जांच करने पर उसमें प्रतिबंधित मांस होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद बंटी व उसके साथी ने जब चालक व उसके साथी का पीछा किया तो उनमें से एक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बगल से गुजर गई। जान बचाने के लिए बंटी व उसके साथ पीछे हटे तो वैन चालक ने पिस्तौल दिखाकर उनकी बाइक जेएच-02यू-7703 को लूट कर बिसरा की ओर भाग निकले। घटना के बाद बंटी ने बजरंग दल के सदस्यों को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सभी प्रतिबंधित मांस वाली गाड़ी जब्त कर थाने पहुंचे। इस संबंध में बंटी कि लिखित शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। उधर, बजरंगदल की ओर से कहा गया कि बिसरा के गुडगुड जोर और लाठीकटा अंचल से गो मांस की तस्करी हो रही है। यदि प्रशासन जल्द कदम नहीं उठाता है, तो बजरंग दल इसे रोकने के लिए अपने स्तर पर छापामारी कर इस पर रोक लगाएगा।