रेल कर्मियों को मिलेगा 17,951 रुपये बोनस
ेल कर्मचारियों के बोनस की समस्या का समाधान हो गया है। इस बार रेल कर्मचारियों को 17951 रुपये बोनस मिलेगा।
जासं, राउरकेला : रेल कर्मचारियों के बोनस की समस्या का समाधान हो गया है। इस बार रेल कर्मचारियों को 17,951 रुपये बोनस मिलेगा। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले 22,500 कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे। यह बोनस इस माह के वेतन के साथ कर्मचारियों के खाते में गिर जाएगा। बोनस की घोषणा होने के साथ रेल कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कोरोना के कारण इस बार बोनस की आस क्षीण हो गई थी। लेकिन रेल कर्मियों की ओर से बोनस को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण रेलवे विभाग को बाध्य होकर बोनस देने को मंजूरी देनी पड़ी। चक्रधरपुर के सीनियर डीसीएम मनीष पाठक ने रेल कर्मचारियों को बोनस मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि इससे डिवीजन के करीब 22500 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कहा कि इस माह के वेतन के साथ कर्मचारियों का बोनस उनके वेतन खाते में गिर जाएगा।