कुआरमुंडा अस्पताल के चिकित्सक व नर्स कोरोना पॉजिटिव
कुआरमुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स एवं एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल को आम रोगियों के लिए बंद कर दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 12:51 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 12:51 AM (IST)
जासं, राउरकेला : कुआरमुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स एवं एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल को आम रोगियों के लिए बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे अस्पताल क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। महिला चिकित्सक व नर्स के संपर्क में आए आशा कर्मियों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अस्पताल में आने वालों को संक्रमण से बचाने के लिए इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यहां केवल गंभीर मरीजों का ही इलाज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें