सुंदरगढ़ जिले में 74 नए कोरोना मरीज की पहचान
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 24 घंटे के अंदर 74 नये मरीजों की पहचान की गयी एवं इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 1298 हो गयी है। 778 से अधिक मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं जबकि 511 सक्रिय मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना से छह तथा अन्य कारणों से इलाज के दौरान तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
जिले में मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित लोगों में डाहीपोष सेक्टर-9 का 20 वर्षीय पुरुष, रिजर्व लाइन का 34 वर्षीय पुरुष, उदितनगर की 29 वर्षीय महिला व एक साल की शिशु, रेलवे कालोनी का 49 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-15 का 49 वर्षीय पुरुष, बिसरा डाहर रोड से 48 वर्षीय पुरुष तथा 46 साल की महिला, मनी कालोनी से 20 साल का पुरुष, सेक्टर-5 से 47 वर्षीय पुरुष, डीलक्स गली से 23 वर्षीय पुरुष, बंडामुंडा रेलवे अस्पताल से 27 वर्षीय एवं 26 वर्षीय पुरुष, एसके डीएवी कोविड सेंटर से 30 वर्षीय पुरुष व 27 वर्षीय महिला, सेक्टर-6 से 19 वर्षीय, 38 वर्षीय व 16 वर्षीय महिला, सेक्टर-16 से 40 वर्षीय महिला, जेल कालोनी से 30 वर्षीय व 57 वर्षीय महिला, पानपोष टाउन से 24 वर्षीय महिला, गांधी रोड से 59 वर्षीय पुरुष व 33 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरुष, बसंती कालोनी से 32 वर्षीय व 32 वर्षीय पुरुष, नया बाजार से 56 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी से 36 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। केवल लक्षण के आधार पर जांच में सीआइएसफ बैरक से 56 वर्षीय पुरुष, कलिग विहार छेंड से 59 वर्षीय पुरुष महीपानी बिसरा से 30 वर्षीय पुरुष राजगांगपुर से 57 वर्षीय पुरुष, आरजीएच से 60 वर्षीय महिला, टिबर कालोनी से 30 वर्षीय महिला, ओरामपाड़ा से 58 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गये हैं। इसी तरह सेक्टर-19 से छह, सेक्टर-14 से दो, सेक्टर-6 से चार, सेक्टर-7 से तीन मरीज भी पॉजिटिव पाये जाने के बाद कोविड अस्पताल स्थानांतरित किया गया है।