Move to Jagran APP

चक्रधर बने सुंदरगढ़ जिला कृषक कांग्रेस सेल के अध्यक्ष

सुंदरगढ़ जिला कृषक कांग्रेस सेल का पुनर्गठन कर लिया गया है। चक्रधर महतो को कृषक कांग्रेस सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कृषक सेल के अध्यक्ष अमीय कुमार पटनायक ने इसकी स्वीकृति दी है। इसी तरह जिले के सभी 17 ब्लाक राउरकेला महानगर निगम तथा तीन नगर पालिका क्षेत्र के लिए भी अध्यक्ष मनोनीत कर लिये गये हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 11:04 PM (IST)
चक्रधर बने सुंदरगढ़ जिला कृषक कांग्रेस सेल के अध्यक्ष
चक्रधर बने सुंदरगढ़ जिला कृषक कांग्रेस सेल के अध्यक्ष

जासं, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिला कृषक कांग्रेस सेल का पुनर्गठन कर लिया गया है। चक्रधर महतो को कृषक कांग्रेस सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कृषक सेल के अध्यक्ष अमीय कुमार पटनायक ने इसकी स्वीकृति दी है। इसी तरह जिले के सभी 17 ब्लाक, राउरकेला महानगर निगम तथा तीन नगर पालिका क्षेत्र के लिए भी अध्यक्ष मनोनीत कर लिये गये हैं।

loksabha election banner

जिला कृषक सेल में मनबोध पटेल उपाध्यक्ष, विक्रम माझी सचिव बनाये गये हैं। राउरकेला महानगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष मनमोहन ओराम, राजगांगपुर नगरपालिका क्षेत्र से हारेन बागे, सुंदरगढ़ नगरपालिका से शिव मुंडा तथा बीरमित्रपुर नगरपालिका क्षेत्र से सरोज टोप्नो मनोनीत किये गये हैं। इसी तरह बिसरा ब्लाक से कमल महतो, नुआगांव से बिरसा महतो, कुआरमुंडा से विजय लुगून, लाठीकटा से जगदीप सिंह, लहुणीपाड़ा से रतन कुमार साहू, बणई से बिरजा किशोर महंती, गुरुंडिया से गोपीनाथ पात्र, कोइड़ा से सुरेश मुंडा, राजगांगपुर ब्लाक से सुरेश गुडिया, कुतरा से जॉन विलुंग, बड़गांव से हलदार साहा, सबडेगा से हरमोहन वार्ला, लेफ्रीपाड़ा से प्रजापति प्रधान, बालीशंकरा से सुनील टोप्पो, सुंदरगढ़ सदर ब्लाक से रविरथ पटेल, टांगरपाली से शरत चंद्र पटेल, हेमगिर से नारायण धरुआ को अध्यक्ष बनाया गया है। सभी क्षेत्र के अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में कार्यकारिणी का गठन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.