Move to Jagran APP

राज्य स्तर पर रोजना डेढ़ लाख पहुंची कोरोना जांच की रफ्तार

ओडिशा सरकार द्वारा राज्य स्तर पर कोरोना जांच की रफ्तार को दिन व दिन बढ़ाया जा रहा है। मई के अंत तक रोजाना डेढ़ लाख लोगों के कोरोना जांच की रफ्तार को ओडिशा सरकार छूने में कामयाब हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:23 AM (IST)
राज्य स्तर पर रोजना डेढ़ लाख पहुंची कोरोना जांच की रफ्तार
राज्य स्तर पर रोजना डेढ़ लाख पहुंची कोरोना जांच की रफ्तार

कमल कुमार विश्वास, राउरकेला

loksabha election banner

ओडिशा सरकार द्वारा राज्य स्तर पर कोरोना जांच की रफ्तार को दिन व दिन बढ़ाया जा रहा है। मई के अंत तक रोजाना डेढ़ लाख लोगों के कोरोना जांच की रफ्तार को ओडिशा सरकार छूने में कामयाब हुई है। 30 मई को राज्य स्तर पर 152131 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। राज्य में मार्च 21 से कोरोना की जांच शुरू की गई थी। पहले दिन 21 मई को 61 कोरोना मरीजों की जांच हुई थी। जबकि अप्रैल 2 के बाद यह संख्या रोजाना 1000 से अधिक थी। 19 अप्रैल को यह आंकडा दस हजार तथा 6 मई को 50 हजार पार गया था। जबकि 18 मई के बाद रोजना एक लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। रविवार की सुबह 12 बजे तक ओडिशा राज्य में कोरोना के कुल मामले 1948 थे। जिसमें से 1050 रिकवर हो चुके है तथा 889 एक्टिव केस है। जबकि 7 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य स्तर पर रिकवरी का औसत 53.90 फीसद है। कोरोना संक्रमित लोगों में 1586 पुरुष तथा 283 महिला है। राज्य में 15 से 40 साल के आयु वाले सबसे ज्यादा 1222 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है। जबकि 41 से 60 साल के आयु वाले मरीजों की संख्या 463 है। वहीं 60 साल से ज्यादा आयु वाले मरीजों की संख्या 80 तथा 14 साल से कम आयु वाले मरीजों की संख्या 54 है।

प्रवासी मजदूरों के कारण जिले में फिर से उछला कोरोना का ग्राफ

प्रवासी मजदूरों के कारण सुंदरगढ़ जिले में फिर से एक बार कोरोना का ग्राफ उछला है। पिछले दो दिनों के भीतर दस प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसके कारण जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 54 पर पहुंच गई है। इनमें से 27 लोग स्वास्थ्य होकर घर लौट चुके है। जबकि 27 केस अभी भी एक्टिव है। जिसके कारण कुछ दिन पहले तक कोरोना रिकवरी के मामले में राज्य स्तर पर पहले पायदान पर चल रहा सुंदरगढ़ जिला 50 फीसदी रिकवरी रेट के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गया है। जबकि सबसे ज्यादा 27 एक्टिव केस के साथ यह जिला 14वें नंबर पर बना हुआ है। राज्य में कोरोना एक्टिव केस के मामले में पहले पायदान पर जाजपुर 95 एक्टिव केस के साथ पहले, गंजाम 93 एक्टिव केस के साथ दूसरे तथा 67 एक्टिव केस के साथ खुर्दा जिला तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

रिकवरी में बौद्ध जिला सौ फीसद के नंबर वन

वहीं रिकवरी रेट के मामले में राज्य स्तर पर बौध जिला 100 फीसद के साथ पहले नंबर है। यहां से सामने आएं 33 में से 33 मामले ठीक हो चुके है। जबकि दूसरे नंबर पर भद्रक जिला 84.07 फीसद के साथ दूसरे नंबर पर बना हुआ है। यहां से 113 मामलों में से 95 मामले ठीक हो चुके है। वहीं बालेश्वर जिला 70.60 फीसदी के दर से तीसरे नंबर पर बना हुआ है। यहां से सामने आएं 152 मामलों में से 121 मामले ठीक हो चुके है। राज्य में टेस्टिग का ग्राफ

माह संख्या

मार्च

21 61

22 85

23 110

24 133

25 164

26 189

27 226

28 297

29 370

30 473

31 610

अप्रैल

1 900

2 1113

3 1395

4 1699

5 1888

6 2190

7 2441

8 2841

9 3249

10 3547

11 3862

12 4170

13 4734

14 5537

15 6734

16 7577

17 8619

18 9690

19 10614

20 11748

21 13775

22 15984

23 18458

24 20599

25 22816

26 25103

27 26687

28 29108

29 31696

30 34133

मई

1 36593

2 38658

3 41128

4 44663

5 47454

6 50514

7 52974

8 56322

9 59780

10 63478

11 68057

12 72756

13 77150

14 81919

15 86140

16 91223

17 95766

18 100302

19 105914

20 108432

21 113446

22 118446

23 123834

24 127776

25 131595

26 136274

27 139311

28 143570

29 147490

30 152131

-----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.