स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र ने 196 व राज्य ने दिए 111 करोड़
सुंदरगढ़ के सांसद जुएल उरांव द्वारा राउरकेला स्मार्ट सिटी के मंथर गति से चल रहे कार्य तथा इसके लिए मिली राशि तथा खर्च को लेकर लोक सभा में 19 नवंबर 2019 को उठाए गए सवाल के जवाब में आवास शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप एस पूरी ने अपने पत्र में माना है कि अब तक इसके लिए दिए गए राशि का सही तरीके से खर्च नहीं किया गया है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ के सांसद जुएल उरांव द्वारा राउरकेला स्मार्ट सिटी के मंथर गति से चल रहे कार्य तथा इसके लिए मिली राशि तथा खर्च को लेकर लोक सभा में 19 नवंबर 2019 को उठाए गए सवाल के जवाब में आवास शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप एस पूरी ने अपने पत्र में माना है कि अब तक इसके लिए दिए गए राशि का सही तरीके से खर्च नहीं किया गया है। सितंबर 2016 में राउरकेला को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया था। जिसके बाद 1,422 करोड़ के 18 परियोजनाओं के लिए टेंडर निकाला जा चुका है। जिसमें से 631 करोड़ की 14 परियोजनाएं जमीन स्तर पर चल रही तथा कुछ पूरी हो गई है। केंद्र सरकार ने इसके लिए अब तक 196 करोड़ रुपए आवंटित कर चुकी है। जिसमें से 46.19 करोड़ रुपए खर्च हो चुके है। जबकि राज्य सरकार ने भी अपने हिस्से की 111 करोड़ रुपए भी आवंटित कर चुकी है। उनके मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा नियमित प्रदेश तथा स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए, रिव्यू मीटिग कर तथा फिल्ड विजिट कर कार्य के प्रगति की जानकारी लेते है। उन्होंने सांसद को आश्वासन दिया है कि आगे से स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर द्वारा समय के अंतराल पर कार्य के अग्रगति की जानकारी उन्हें सीधी देते रहेंगे।