संगीत संध्या के जरिये किया अनाथ बच्चों का मनोरंजन
संगीत तरंग सोशल कल्चर ट्रस्ट की ओर से बसंती कॉलोनी स्थित सर्व भौतिक अनाथ शिशु आश्रम संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : संगीत तरंग सोशल कल्चर ट्रस्ट की ओर से बसंती कॉलोनी स्थित सर्व भौतिक अनाथ शिशु आश्रम संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब के विनोद साहू ने किया। करीब ढाई घंटे तक चले इस कार्यक्रम में संगीत तरंग के कलाकारों ने ओड़िया, हिदी, संबलपुरी व नागपुरी संगीत पेशकर आश्रम के बच्चों को खूब झुमाया। इतनी शक्ति हमें देना दाता.. गीत से शुरू कार्यक्रम में आंबा बगीचा व रंगोबती आदि गीत सुनाकर कलाकारों ने बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डॉ. पूजा पति के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्थान के स्नेहलता, पिकी, स्निग्धांजलि, संतोष, तपन, बसंत, सत्य सहित सुखपाल सिंह, फिरोज अहमद, प्रदीप महंती, हलदर बड़ाईक प्रमुख ने कार्यक्रम में सहयोग किया। आश्रम प्रबंधन की ओर से इस तरह के कार्यक्रम के लिए संगीत तरंग परिवार को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।