राज्यरानी एक्सप्रेस में राउरकेला आ रही महिला से छेड़छाड़
गुणपुर से राउरकेला आ रही राज्यरानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ छेड़- छाड़ करने के आरोप में राउरकेला रेल पुलिस ने ढ़ेंकानल के एक युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम को कोर्ट चालान कर दिया। रेल पुलिस के अनुसार बालुगांव निवासी एक 40 वर्षिय महिला शुक्रवार को राउरकेला सेक्टर-20 स्थित मिश्रा खटाल स्थित अपने पिता के घर डाउन - गुणपुर से राउरकेला आ रही राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में सफर कर रही थी।
जागरण संवाददाता, राउरकेला: ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमावर्ती गुणपुर से राउरकेला आ रही राज्यरानी एक्सप्रेस में राउरकेला निवासी महिला यात्री के साथ चलती ट्रेन में छेड़खानी करने के आरोप में रेलवे पुलिस ने ओडिशा के ढेकानाल जिला निवासी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम अदालत में पेश कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
रेल पुलिस के अनुसार खोद्र्धा जिले के पास बालुगांव की निवासी एक 40 वर्षीय महिला शुक्रवार को राउरकेला अपने पिता के घर आ रही थी। ट्रेन की जनरल बोगी में महिला सफर कर रही थी। उसी ट्रेन के जनरल बोगी में ढेंकानाल निवासी 25 वर्षीय गौतम राउत भुवनेश्वर से राउरकेला आ रहा था। महिला जनरल बोगी की सीट पर सो रही थी। जबकि गौतम बैठा उसी सीट पर बैठा हुआ था। ट्रेन सुबह राजगांगपुर स्टेशन पहुंचने से थोड़ी देर पहले गौतम ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जिस पर महिला ने गौतम को फटकार लगायी। यह सब जानकर बोगी के अन्य यात्रियों ने उसे पकड़कर लिया। राउरकेला रेलवे स्टेशन पर राज्यरानी ट्रेन सुबह 8 बजे पहुंची तो उसे राउरकेला रेल पुलिस को सौंप दिया।
इस बीच महिला ने सेक्टर में रहने वाले परिजनों को भी सूचित कर दिया था। उनके पहुंचने पर पीड़िता ने आरोपित गौतम के खिलाफ रेल थाना में शिकायत दर्ज करायी। रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर गौतम राउत को शाम को अदालत में पेश कर दिया। जहां उसकी जमानत खारिज होने के कारण उसे जेल भेज दिया गया।