यूनिटेक में फ्री कंप्यूटर सर्विस कैंप 21 को
यूनिटेक कंप्यूटर की ओर से 21 सितंबर को फ्री कंप्यूटर सर्विस कैंप का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 10:48 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 10:48 PM (IST)
जासं, राउरकेला : यूनिटेक कंप्यूटर की ओर से 21 सितंबर को फ्री कंप्यूटर सर्विस कैंप का आयोजन किया गया है। यूनिटेक के चेयरमैन नरेश आर्या ने बताया कि इस कैंप में डेल, लिनेवो, एचपी, माइक्रोटेक, इप्सन, इंटेल, टेली, आसुस, हीकविजन, क्वीकहील, केसपरस्काइ के अधिकृत विक्रेता व अनुभवी इंजीनियरों के द्वारा सर्विस उपलब्ध करायी जायेगी। राउरकेला वासियों के लिए कंप्यूटर सर्विस क्षेत्र में तीन दशक से इस तरह की सुविधा यूनिटेक मुहैया करा रहा है। शहर के उपभोक्ताओं से कैंप का लाभ उठाने का अनुरोध उन्होंने किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें