Move to Jagran APP

संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष बने जुएल ओराम

मंत्री पद से वंचित रह गए सुंदरगढ़ के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम को संसद की रक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:43 AM (IST)
संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष बने जुएल ओराम

जागरण संवाददाता, राउरकेला: मंत्री पद से वंचित रह गए सुंदरगढ़ के सांसद जुएल ओराम को संसद की रक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 31 सदस्यीय इस समिति में लोकसभा से 21 तथा राज्यसभा से 10 सांसद शामिल हैं। जुएल ओराम के अलावा ओडिशा से बीजद की सांसद राजश्री मल्लिक को भी समिति में स्थान मिला है। जबकि कांग्रेस से राहुल गांधी व अभिषेक मनु सिघवी को समिति में जगह मिली है। जुएल को संसद रक्षा समिति का अध्यक्ष बनाए जाने से सुंदरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने खुशी की लहर है। गौरतलब है कि जुएल ओराम लगातार दूसरी बार सुंदरगढ़ से भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते हैं। पिछली बार उन्हें केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री बनाया गया था। लेकिन इस बार ज्यादा वोटों से जीतने के बावजूद उन्हें मंत्री पद नहीं मिला। उनकी जगह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को यह मंत्रालय दिया गया। इसे लेकर जुएल के समर्थकों में नाराजगी देखी गयी थी। जुएल ओराम इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार में भी केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री रह चुके हैं। हालांकि 2004 का चुनाव जीतने के बाद उन्हें 2009 में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लेकिन 2014 में फिर से वापसी करने के बाद उन्होंने जीत का सिलसिला 2019 में भी जारी रखा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.