वेदांता एल्युमिनियम में लगी आग, सात झुलसे
ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित वेदांत एल्युमिनियम में आग लगने के
जागरण संवाददाता, राउरकेला: ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित वेदांत एल्युमिनियम में आग लगने के कारण सात लोग झुलस गए। घटना शनिवार की बतायी जा रही है। हादसे की वजह साफ नहीं हो पायी है। आग में झुलसने के कारण घायल हुए लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया गया। जिसके बाद सभी को छोड़ दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और इससे पहले की आग बड़ा रूप लेती उसे काबू कर लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के वक्त आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी थी और पूरे इलाके में धुआं फैल गया था। जिससे मजदूरों सहित आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हादसे में यूनिट का काफी सामान जलकर खाक हो गया। यूनिट की दीवारों पर भी कालिख जमा हो गयी। घटना के संबंध में वेदांत के जनसंचार अधिकारी प्रणय सत्पथी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।