वज्रपात से दंपती झुलसा, हालत नाजुक
रायबोगा थाना अंतर्गत गोपू श्यामटोला में वज्रपात से 40 वर्षीय सेबियन कंडूलना एवं
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 06:01 PM (IST)
जासं, राउरकेला : रायबोगा थाना अंतर्गत गोपू श्यामटोला में वज्रपात से 40 वर्षीय सेबियन कंडूलना एवं पत्नी सुशीला कंडूलना गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेबियन व पत्नी सुशीला गुरुवार की शाम को खेत में काम कर रहे थे। तभी बारिश होने के साथ वज्रपात होने से दोनों इसकी चपेट में आ गए। सुशीला का पांव जलने के साथ कपड़े भी जल गए। वहीं सेवियन का शरीर भी झुलस गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें