प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार के लिए 18 कर्मी चयनित
राउरकेला इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अश्विनी कु
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अश्विनी कुमार ने वर्ष 2016 के लिए गौरवपूर्ण प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार प्राप्त के लिए चयनित 18 कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कि इन कर्मचारियों ने हमें उत्कृष्ठता की नई ऊंचाईयों को छूने के लिए प्रेरित किया है।
राउरकेला इस्पात संयंत्र के श्रमिक स्मारक में आयोजित समारोह में मुख्य कर्यपालक अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि आरएसपी के विजेताओं को ग्रुप में पुरस्कार मिला है और जो टीम भावना को प्रदर्शित करता है। समारोह में कार्यपालक निदेशक वर्क्स शुभेन्द्र दास ने अनुरक्षण, सुरक्षा एवं हाउस कि¨पग के महत्व को न केवल प्लांट उत्पादन में सुधार के लिए ही नहीं बल्कि इसे गौरव पूर्व पुरस्कार प्रदान करने में भी मददगार बताया। इसमें कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन विभाग पीके प्रधान, कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन विभाग परमानंद साहू, परियोजना विभाग के कार्यपालक निदेशक राजीव अग्रवाल भी मौजूद थे। वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक कल्याण विभाग एस बड़पंडा ने उपस्थित कर्मी समूह का स्वागत किया ओर कर्मचारियों की उपलब्धियां एवं पुरस्कार के संबंध में बताया। अंत में सविता बड़पंडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।