जिले में 18 नए मरीज, संख्या बढ़कर पहुंची 778
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो ही है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो ही है। शनिवार को जिले में दो कोरोना योद्धा समेत 18 नए मरीज सामने आए। इन्हें मिलाकर जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 778 हो गई है। इनमें से 624 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। शनिवार को पहचान किए गए नए मरीजों में सीआइएसएफ परिवार का 54 वर्षीय व 27 वर्षीय पुरुष हैं जो पश्चिम बंगाल से लौट कर होम क्वारंटाइन थे। संपर्क में आकर संक्रमित होने वालों में सेक्टर-5 गोलघर बैरक की 50 एवं 49 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय महिला, ट्रैफिक गेट का 25 वर्षीय पुरुष शामिल हैं, इन्हें होम क्वारंटाइन में रखा गया था। इनके अलावा कोरोना योद्धाओं में एनटीआइ हॉस्टल की 27 वर्षीय एवं हमीरपुर की 22 वर्षीय महिला शामिल हैं। छेंड कालोनी कलिग विहार बस्ती की 20 वर्षीय गर्भवती महिला भी संक्रमित पाई गई है। बिना किसी यात्रा व कोरोना मरीज के संपर्क में आए चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सर्दी बुखार के लक्षण होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था एवं जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें रेलवे कालोनी क्षेत्र से 30 वर्षीय महिला, जलदा कार्मेल स्कूल के पास रहने वाले 64 वर्षीय पुरुष, बसंती कॉलोनी एफएल ब्लाक के 42 वर्षीय पुरुष तथा सेक्टर18 के 50 वर्षीय पुरुष को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है एवं सभी होम क्वारंटाइन में थे। असहायों के बीच राहत सामग्री का वितरण
: राउरकेला इस्पात संयंत्र अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण संगठन की ओर से खड़ियाबहाल बस्ती में असहाय वृद्ध एवं जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। संगठन के अध्यक्ष विकास लूहा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी को पांच किलो चावल एवं अन्य सामाग्री के पैकेट प्रदान किए गए। भाजपा के प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव दुर्गा तांती, सुकदेव बड़ाइक, भुवनेश्वर तांती, सुशील सेठी, कैलाश तांती, अश्विनी बेहरा, इतिका मुंडा, कृष्ण दास, ज्योति प्रकाश केरकेटा ने सहयोग किया।