Move to Jagran APP

11 महीने में 29 दुर्घटनाएं, 18 मरे

सुंदरगढ़ जिले से झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 08:01 PM (IST)
11 महीने में 29 दुर्घटनाएं, 18 मरे
11 महीने में 29 दुर्घटनाएं, 18 मरे

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

loksabha election banner

सुंदरगढ़ जिले से झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-143 में कुआरमुंडा से बीरमित्रपुर तक काल बनती जा रही है। यहां पर एनएच की हालत ठीक न होने से पुलिस रिपोर्ट के अनुसार प्रति महीने औसतन तीन बड़ी दुर्घटनाएं होती है। जिसमें विगत 11 महीनों में 29 दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह राजपथ कुआरमुंडा व बीरमित्रपुर से होकर गुजरने के बाद सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर के पातालकांड में खत्म होता है। जिसके बाद यह राजपथ बाउंसजोर से झारखंड राज्य को जोड़ता है। यह राजपथ झारखंड के टाटा, रांची तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता को जोड़ता है। यह रास्ता पातालकांड से जमुनानाकी तक बीरमित्रपुर थाना के अंतर्गत है। इससे होकर प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में मालवाही वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन यहां से गुजरने वाले राजपथ पर जगह-जगह पर ब़ड़े बड़े गढडे हो गए हैं। जिससे यहां पर अक्सर दुर्घटना होती है। इसकी रोकथाम करने के लिए इसे दुरुस्त करने समेत यातायात नियमों का पालन कड़ाई से करने की मांग हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.