आवाज उठायेगा तृणमूल मेंस कांग्रेस
राउरकेला : तृणमूल मेंस कांग्रेस की ओर से रेलवे कालोनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई
By Edited By: Published: Tue, 06 Oct 2015 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 06:04 PM (IST)
राउरकेला : तृणमूल मेंस कांग्रेस की ओर से रेलवे कालोनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जायेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर मंडल संयोजक जहांगीर हक ने संगठन के अन्य कर्मियों के साथ झारसुगुड़ा रेलवे कालोनी क्षेत्र का दौरा कर इलाके की समस्या से रूबरू हुए। सफाई अव्यवस्था एवं असामाजिक तत्वों के कारण रेलवे क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं। इस ओर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया जायेगा एवं समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की बात उन्होंने कही। हक के साथ सह संयोजक एके दत्ता, प्रेम कुमार, पीयूस प्रधान, महेश ¨सह, रमेश मुखी, संतोष राय आदि लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें