शिव काली मंदिर में लगता भक्तों का तांता
श्रावण माह शुरू होने के साथ ही शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगने लगती हैं। राउरकेला के माल
By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 07:24 PM (IST)
श्रावण माह शुरू होने के साथ ही शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगने लगती हैं। राउरकेला के माल गोदाम स्थित श्रीश्री शिव काली मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगता है। मंदिर हर दिन सुबह चार बजे खुलता है। सबसे पहले मंगल आरती होती है। महास्नान, उपचार पूजा, पूरे दिन पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहता है। 1957 में मंदिर की स्थापना की गई। मंदिर की स्थापना करने वाले साधु का नाम ज्ञात नहीं हैं। यह भी पता नहीं की वह कहां से आए थे। सन 1994 से ब्रज किशोर पति मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। श्रावण के हर सोमवार को तकरीबन 2000 लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें