आइकॉनिक सिटी सूची में शामिल होंगे पुरी व कोणार्क : सिंह
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह ने शुक्रवार को कोणार्क सूर्य मंदिर का परिदर्शन किया। भुवनेश्वर से सीधे कोणार्क पहुंचे पर्यटन मंत्री ने कोणार्क मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत परिसर का जायजा लिया।
संसू, पुरी : केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह ने शुक्रवार को कोणार्क सूर्य मंदिर का परिदर्शन किया। भुवनेश्वर से सीधे कोणार्क पहुंचे पर्यटन मंत्री ने कोणार्क मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत परिसर का जायजा लिया। साथ ही कोणार्क में चल रहे ईको स्ट्रीट बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री सिंह ने कहा कि कोणार्क सूर्य मंदिर पूरी तरह से सुरक्षित है। पुरी तथा कोणार्क को आइकॉनिक सिटी सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से पर्यटन उद्योग को विकसित किया जा रहा है। खासकर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं तैयार की हैं। इससे पहले कोणार्क पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।