पुरी में पेट्रोल पंप मालिक को मारी गोली, गंभीर
सत्यवादी थाना अंतर्गत अलगुम मार्ग पर पुराने रामेश्वरपुर चौक में मौजूद सुजाता पेट्रोल पंप के मालिक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।
संसू, पुरी : सत्यवादी थाना अंतर्गत अलगुम मार्ग पर पुराने रामेश्वरपुर चौक में मौजूद सुजाता पेट्रोल पंप के मालिक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर अवस्था में पेट्रोल पंप मालिक श्रीकांत रथ को एम्स अस्पताल, भुवनेश्वर में भर्ती किया गया है। घटना रविवार देर रात की है।
बताया गया है कि घटना के समय श्रीकंात रथ पेट्रोल पंप में बैठकर अपने कर्मचारियों के साथ हिसाब किताब कर रहे थे। तभी तीन युवक बाइक से आए और पेट्रोल पंप में लूटपाट करने का प्रयास करने लगे। इसका रथ एवं पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने विरोध किया। इससे गुस्साये लुटेरों ने रथ पर गोली चला दी और फरार हो गए। गोली रथ के पेट में लगी है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। रथ को पहले स्थानीय अस्पताल एवं फिर भुवनेश्वर एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।