Rath Yatra 2019: आड़प मंडप में चतुर्धा मूर्तियों का शुरू हुआ दर्शन, भक्तों को दो दिन बाद मिला महाप्रसाद
Rath Yatra 2019 बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ 9 दिन की यात्रा पर निकले महाप्रभु श्री जगन्नाथ आड़प मंडप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
पुरी, जेएनएन। Rath Yatra 2019 महाप्रभु श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ 9 दिन की यात्रा पर निकले महाप्रभु शुक्रवार रात को आड़प मंडप में बिजे करने के बाद शनिवार से आड़प मंडप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे से भक्त आड़प मंडप में चतुर्धा मूर्तियों की मंगल आरती के साथ दर्शन कर रहे हैं। रथयात्रा के चलते पूरा श्रीक्षेत्र चल चंचल हो गया है। खबर के मुताबिक शनिवार सुबह-सुबह हजारों की संख्या में भक्त आड़प मंडप (जन्म वेदी) में दर्शन कर रहे है। दर्शन के लिए मंदिर के बाहर बैरिकेड बनाया गया है। बैरिकेड में कतारबद्ध होकर भक्त महाप्रभु के दर्शन कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ दो दिन से भक्त महाप्रभु के महाप्रसाद से वंचित थे, जो आज से शुरू हो गया है। सुबह के समय महाप्रभु की पूजा नीति सम्पन्न होने के बाद आड़प पंडप में भक्तों से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। दो दिन के बाद महाप्रसाद मिलने को लेकर भक्तों में खासा उत्साह प्रेम देखा गया। महाप्रभु के जन्म वेदी में प्रभु के शांतिपूर्ण दर्शन करने को लेकर श्रीमंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।