धूमधाम से मना पुरी महिला महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव
महिला महाविद्यालय, पुरी का वाíषक उत्सव कॉलेज परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया।
जेएनएन, पुरी : महिला महाविद्यालय, पुरी का वाíषक उत्सव कॉलेज परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य के राजस्व मंत्री महेश्वर महांती ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्र में भी रुचि बढ़ाने का परामर्श दिया। कहा कि कला, संस्कृति, विज्ञान आदि के क्षेत्र में छात्राओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। नारी सशक्तीकरण विकास का माध्यम है। इस मौके पर मुख्य अतिथि महांती ने उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। अंत मे सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ बलियार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के जिला संयोजक डॉ. रवींद्र नाथ मिश्र, पूर्व जिला परिषद सदस्य भक्त चरण दास प्रमुख शामिल रहे।