33वां कुमार उत्सव 29 से
पुरी, जागरण संवाददाता :
श्रीक्षेत्र युवा सांस्कृतिक संसद के तरफ से 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बेलाभूमि में संस्कृति परंपरा नृत्य संगीत समारोह 33वां कुमार उत्सव आयोजित होगा। राज्य तथा देश-विदेश से श्रीक्षेत्र आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन तथा ओडिशा के समृद्ध सांस्कृतिक वैभव के बारे में सूचना देने के उद्देश्य में आयोजित इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। बालीवुड के सुप्रसिद्ध गायक कुनाल गंजवाला होंगे। इण्डियन आइडल सुजन साहा और प्रच्छदपट गायिका नंदिनी संगीत परिवेषण करेंगी। इस उत्सव के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अनुष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष भक्त चरण दास, सचिव संतोष शतपथी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद हरिचन्दन ने कहा कि राज्यपाल मुरलीधर चन्द्रकांत भण्डारे इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में पर्यटन, संस्कृति, योजना व समन्वय मंत्री तथा अनुष्ठान के अध्यक्ष महेश्वर महान्ति अध्यक्षता करेंगे। मुख्य सूचना आयोग तरुणकान्ति मिश्र, सांसद पिनाकी मिश्र, एसपीएस ग्रुप के अध्यक्ष विपिन कुमार भोरा सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेंगे। दूसरे दिन अतिथि के रूप में जिलाधीश नव कुमार नायक, एसपी दयानिधि गोच्छायत और नगरपाल शांतिलता प्रधान। अंतिम शाम को पर्यटन विभाग के सचिव अशोक कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप से भाग लेंगे। राज्य पर्यटन व संस्कृति विभाग और पूर्वांचल सांस्कृतिक केन्द्र के सहयोग से आयोजित 33वें कुमार उत्सव के समारोह में ओडिशी नृत्य, संबलपुर का लहर नृत्य, असम का सिकिया नृत्य, झारखंड का झूमर नृत्य, पंजाब का भांगड़ा नृत्य के साथ बालुका चित्र प्रदर्शित किया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर