टैगोर जयंती पर पेश किया कार्यक्रम
जागरण संवाददाता, पुरी :
विश्व कवि रवीन्द्र नाथ ठाकुर की 150वींजयंती के मौके पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संस्था सुधा की तरफ से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव सम्पन्न हो गया है। भारत सरकार के संस्कृति विभाग के सहयोग से यूथ हास्टल में आयोजित इस महोत्सव के मौके पर राज्यस्तरीय कार्यशाला एवं सांस्कृतिक मिलन आयोजित किया गया। समापन उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिए थे प्रो.डा.अद्वेत चरण धल। मुख्य अतिथि विश्व कवि रवीन्द्र नाथ ठाकुर के सारस्वत साधना और विभिन्न घटना को लेकर उनकी जीवनी पर चर्चा करने के साथ उनके कार्यावाली, राष्ट्रीय एकता प्रतिष्ठा की दिशा में अवदान के बारे में विस्तार से रोशनी डाले। कार्यशाला व सांस्कृतिक मिलन उत्सव का संचालन सुधा के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने किया। अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि विश्व कवि के स्मृति के प्रति श्रद्धांजलि अर्पण से सबको शांति मिलेगी। इस अवसर पर ओड़िशी नृत्य प्रतियोगिता के कृति प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। एकक नृत्य में सेंट जाभियर हाईस्कूल की छात्रा आकांक्षा मिश्र ने पहला स्थान हासिल किया जबकि नृत्य विभाग में मधुवन विवेकानंद विद्यालय की छात्रा देवस्मिता स्वांई, स्वस्ति प्रदायनी नायक, स्वर्ण प्रभा नायक, शिप्रा स्वरूपा मिश्र, वर्षा बनानी पटनायक ने पहला स्थान हासिल किया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर