आपूर्ति विभाग ने शुरू किया अभियान
By Edited By: Published: Sat, 31 Mar 2012 03:49 PM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2012 03:49 PM (IST)
पुरी: यात्रीवाही बस में इंधन के रूप में किरोसीन व्यवहार और घरेलू व्यवहार के लिए उदिष्ट रसोई गैस होटलों में किए जा रहे प्रयोग के खिलाफ जिला आपूर्ति विभाग की तरफ से अभियान छेड़ा गया है। एक स्क्वार्ड गठन कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने किरोसीन से चल रहे ओआर02क्यू4131 नंबर बस को जब्त करने के साथ बस मालिक के खिलाफ मामला दायर किया है। यह बस पुरी से दामनाल जाते समय जब्त किया गया है। उसी तरह विभिन्न होटलों में व्यहृत घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर को जब्त किया जा रहा है। सहकारी आपूर्ति अधिकारी प्रशांत कुमार गंतायत, आपूर्ति निरीक्षक तुषार कान्ति देव, पुरी ब्रह्मंागिरी आपूर्ति निरीक्षक जानकी बल्लभ हाबड़ा सिंह द्वारा छानबीन की जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें