श्रीमंदिर के सूपकार सेवायत दीनबंधु का निधन
पुरी : श्रीमंदिर के वरिष्ठ सूपकार सेवायत दीनबंधु महापात्र उर्फ दीनू का निधन हो गया है। मृत्यु के समय उनकी आयु 67 साल थी। वह पहलवानी के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध थे। पारंपरिक साही यात्रा के दौरान स्व.महापात्र परशुराम वेश में वादीसाही बालीसाही को जाकर ख्याति अर्जन किए थे। बुधवार को उनके निधन की खबर फैलते ही उनके आवास पर हजारों की संख्या में लोग व सेवायत पहुंचे। कई सेवावयत, विभिन्न अखाड़ा के कार्यकर्ता, उनके आवास में पहुंचे थे और अंतिम दर्शन किए थे। श्रीमंदिर परिचालन कमेटी के सदस्य कालिया पढि़यारी, काउंसिलर नारायण महासुआर, प्रमुख सेवायत, रामचन्द्र महापात्र, महावीर सुआर आदि कई सेवायत उनके अंतिम यात्रा में भाग लिए। श्रीमंदिर से वैष्णव अग्नि आने के बाद स्वर्गीय महापात्र का शव सत्कार किया गया। उनके एकमात्र संतान भागीरथी महापात्र स्वर्गद्वार में मुखाग्नि दिए थे। स्व. महापात्र के निधन से सेवायत वर्ग में दुख का माहौल बन गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर