Move to Jagran APP

पुरी जिला के 7 ब्लाक पर बीजद का कब्जा

By Edited By: Published: Mon, 12 Mar 2012 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2012 06:15 PM (IST)
पुरी जिला के 7 ब्लाक पर बीजद का कब्जा

पंचायत समिति अध्यक्ष चुनाव

loksabha election banner

पुरी, जागरण संवाददाता : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रविवार को पुरी जिला के 11 ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष चुनाव खत्म हो गया है। पुरी सदर ब्लाक से जटी बारिकी (बीजद), ब्रह्मंागिरी से कृष्ण चन्द्र राय (बीजद), पिपिली से युधिष्ठिर स्वांई (बीजद), अस्तरंग से स्वाधीन नायक (बीजद), नीमापड़ा से सुमित्रा साही (बीजद), डेलांग से सुषमा सेठी (बीजद), गोप से सविता स्वांई (बीजद), सत्यवादी से प्रेमानंद बेहेरा (कांग्रेस), कणास से मनोस्वनी बलियार सिंह (निर्दलीय), कृष्ण प्रसाद से प्रतिमा साहू (कांग्रेस) समर्थित प्रार्थी के रूप में अध्यक्ष चुने गए हैं। 11 ब्लाक से 7 ब्लाक में बीजद समर्थित उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। तीन पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। निर्दल के रूप में कणास ब्लाक से मनोस्वनी बलियार सिंह ने जीत हासिल की है। 11 ब्लाक से ब्रह्मंागिरी ब्लाक और पुरी सदर ब्लाक चर्चा में है। 15 साल बाद ब्रह्मंागिरी पंचायत समिति बीजद के कब्जे में आया है। तीन जिला परिषद जोन से 30 नंबर जोन में प्रसन्न कुमार बराल और 29 नंबर जोन में सुमित्रा भोल, ब्रह्मंागिरी ब्लाक से चुनी गई हैं। ब्रह्मंागिरी चुनाव क्षेत्र अन्तर्गत पुरी सदर ब्लाक के जिला परिषद जोन से श्रीमती मोनालिषा मिश्र 5000 से ज्यादा वोट में चुनाव जीती हैं। रविवार को पुरी सदर पंचायत समिति में पंचायतराज मंत्री महेश्वर महान्ति और ब्रह्मंागिरी विधायक संजय कुमार दासवर्मा के नेतृत्व में नूतन पंचायत समिति अध्यक्ष चुने गए हैं। राजनैतिक दृष्टिकोण से ब्रह्मंागिरी चुनाव क्षेत्र के महत्वपूर्ण ब्लाक, ब्रह्मंागिरी पंचायत समिति बीजद के सपक्ष में गया है। कृष्ण प्रसाद पंचायत समिति कांग्रेस दल के सपक्ष में गया है। विधायक संजय दासवर्मा ब्रह्मंागिरी में उनकी स्थिति बनाए रखने के साथ चुनाव क्षेत्र को आकड़ा में लिया जाए तो ब्रह्मंागिरी ब्लाक के 18 पंचायत, कृष्ण प्रसाद ब्लाक के 20 पंचायत, पुरी सदर ब्लाक के 11 पंचायत को लेकर गठित ब्रह्मंागिरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में बीजद 6 हजार से ज्यादा वोट से आगे रहा है। ब्रह्मंागिरी ब्लाक पंचायत समिति, पूर्व विधायक ललाटेन्दु विद्याधर महापात्र के हाथ से निकल गई है। ब्रह्मंागिरी चुनाव क्षेत्र के वोट आंकड़ा को समीक्षा करने से मालूम पड़ता है कि ब्रह्मंागिरी ब्लाक में केवल 7 प्रतिशत वोट है। इस 7 प्रतिशत वोटों का नेतृत्व कौन करेगा। इससे पिछले दो महीने से चल रही राजनीतिक लड़ाई खत्म हो गई है। ब्रह्मंागिरी पंचायत समिति बीजू जनता दल सपक्ष में गई है और बीजद अपनी स्थिति को मजबूत बनाने में सक्षम है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.