विवेकानंद स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित
पुरी : स्वामी विवेकानंद इंगलिश मीडियम स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह सम्पन्न हुआ है। इस समारोह में रामकृष्ण मिश्र ने अध्यक्षता किया था। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायतराज मंत्री महेश्वर महान्ति उपस्थित थे। अन्यतम अतिथि के रूप में विशिष्ट साजसेवी के.प्रसाद राव भाग लिए थे। मंत्री श्री महान्ति ने कहा कि विद्यालय के नाम को रोशन करने के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों के अन्दर देश भक्ति जगाना चाहिए। विद्यालय छोटे बच्चों को चरित्र गठन का पाठ पढ़ाता है। इससे बच्चों को देशभक्ति और देश की सेवा में जुटाने के लिए तैयार करने में शिक्षक शिक्षिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अशोक कुमार मलिक प्रारंभ में विद्यालय के समस्या के बारे में मुख्य अतिथि का ध्यान आकर्षित किए थे। विद्यालय के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र रथ वार्षिक विवरण पाठ किए थे। अन्त में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को विद्यालय के शिक्षिका विजय लक्ष्मी रथ, सौमेश्वरी साहू, रोजालीन प्रमुख ने संचालन किया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर