पुरी इंजीनियरिंग स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न
पुरी : पुरी इंजीनियरिंग स्कूल का वार्षिक उत्सव अनुष्ठान परिसर में संपन्न हो गया है। समारोह की अध्यक्षता प्रतिष्ठाता प्रफुल्ल चन्द्र मिश्र ने की। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधीश डा. उधव चरण माझी उपस्थित थे। बीजू पटनायक इंस्टीट्यूट के प्राध्यापक सत्यप्रिय शतपथी मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिए। सम्मानित अतिथि आपूर्ति विभाग के निर्वाही यंत्री इंजीनियर प्रशान्त कुमार सुतार उपस्थित थे। फार्मेसी कालेज के अध्यक्ष डा.अमीय कान्त मिश्र विशिष्ट अतिथि थे। अनुष्ठान के अध्यक्ष इंजीनियर शिव प्रसाद मिश्र ने विवरण पाठ किया। उत्सव में कृति छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यापिका माधविका दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इंजीनियर ठाकुर देवाशीष मिश्र, अमरजीत महापात्र, पंकज मलिक, सीमाद्री प्रमुख उत्सव का संचालन किए। शुभेंदु दास संयोजक थे। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम परिवेषण किया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर