समुद्र से मिले पांच टन के दो सिलेंडर
By Edited By: Published: Wed, 13 Feb 2013 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2013 08:13 AM (IST)
पुरी: समुद्र से पेण्ठकटा बस्ती के मछुआरों को दो सिलेंडर मिला है। अंग्रेजी में एसएस लिखा यह सिलेंडर किस काम में लगता है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस सिलेंडर के बारे में पुलिस या सामुद्री मछली विभाग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मछुआरे दोनों सिलेंडर को खींचकर समुद्र किनारे लाए हैं, जिसका वजन करीबन पांच टन है। गैस कटर के द्वारा बंद सिलेंडर दोनों को काटने के बाद भी अंदर क्या है, वह मालूम नहीं हुआ है। दोनों सिलेंडर समुद्र से किनारे लाने वाले मछुआरे किसी को कुछ न बताकर उसे छोड़कर चल दिए। तटरक्षी वाहिनी इस बारे में खबर पाकर पारादीप के इंडियन आयल कारपोरेशन कर्मचारियों को सूचित किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें