उन्नीस को बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र
बंगाल के पूर्व-मध्य खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और यह अगले 24 घंटे में निम्न दबाव के रूप में तब्दील होगा।
जासं, भुवनेश्वर : बंगाल के पूर्व-मध्य खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और यह अगले 24 घंटे में निम्न दबाव के रूप में तब्दील होगा। यह जानकारी मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, भुवनेश्वर की ओर से रविवार को दी गई।
बताया गया है कि यह लेयर मध्य समुद्र तल से 2.1 किमी और 5.8 किमी के बीच स्थित है, इसके अगले 24 घंटों के दौरान एक ही क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके बाद के 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक चिन्हित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 19 से 22 अक्टूबर के बीच ओडिशा के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। राज्य के राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों, जल संसाधन विभाग और मत्स्य विभाग को अलर्ट पर रखा है। बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण 19 से 22 अक्टूबर तक बंगाल की केंद्रीय खाड़ी के ऊपर हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। इस अवधि के दौरान मछुआरों को इस क्षेत्र के गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।