Move to Jagran APP

Puri Jagannath Temple: भगवान जगन्नाथ दर्शन पर लगी तमाम पाबंदी हटी, सातों दिन भक्त करेंगे महाप्रभु का दर्शन

पुरी श्रीमंदिर में अब भक्‍त सातों दिन महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का दर्शन कर पाएंगे पहले कोरोना महामारी को देखते हुए सप्ताह में प्रत्येक रविवार को भक्तों का दर्शन बंद किया गया था। आनंद बाजार में महाप्रसाद सेवन पर प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 01:48 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 01:48 PM (IST)
सातों दिन भक्त महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का दर्शन कर पाएंगे

पुरी, जागरण संवाददाता। पुरी श्रीमंदिर में अब सप्ताह में सातों दिन भक्त महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का दर्शन कर पाएंगे। सातों दिन श्रीमंदिर भक्तों के लिए खुला रहेगा। यह जानकारी श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक डॉ कृष्ण कुमार ने दी है। उन्होंने कहा है कि महामारी कोरोना संकट के कारण श्रीमंदिर दर्शन के लिए लगाई गई तमाम पाबंदी को अब हटा दिया गया है। श्रीमंदिर को सैनिटाइज करने के लिए सप्ताह में प्रत्येक रविवार को भक्तों का दर्शन बंद किया गया था। कोरोना का प्रकोप कम होने से सैनिटाइज के लिए अब रविवार को श्रीमंदिर भक्तों के लिए बंद नहीं होगा। ऐसे में अब सप्ताह में सातों दिन भक्त भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन के लिए मंदिर आ सकते हैं। श्रीमंदिर को सप्ताह में तीन दिन सैनिटाइज किया जाएगा। सिंहद्वार से भक्तों के प्रवेश एवं अन्य तीन द्वार से उनके प्रस्थान की व्यवस्था की गई है। 

loksabha election banner

 महाप्रसाद सेवन पर पर लगा प्रतिबंध भी हटा

श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने कहा है कि सप्ताह में तीन दिन श्रीमंदिर को सैनिटाइज किया जाएगा। आनंद बाजार में महाप्रसाद सेवन पर प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है। आनंदबाजार में महाप्रसाद का सेवन भक्त कर सकेंगे। तम्बाकू सेवन करने वाले भक्तों से 1000 रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। अब इस नियम को सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए एक स्क्वाड का गठन किया गया है, जो जुर्माना वसूलेगा। उन्होंने कहा है कि श्रीमंदिर में पालीथीन प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। पालीथीन प्रयोग करते पकड़े जाने पर 100 रुपये वसूला जाएगा। दीप-दान एक निर्धारित स्थान पर होगा। दर्शन व्यवस्था में पुरी के लोगों के लिए भी अब कोई विशेष व्यवस्था नहीं होगी। सभी भक्त सुबह 6 बजे से श्रीमंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते श्रीमंदिर में भक्तों के प्रवेश पर मंदिर प्रशासन ने कई पाबंदियां लगाई थी अब धीरे-धीरे पर छूट दी जा रही है। श्रीमंदिर में भगवान के दर्शन के लिए प्रतिबंध हटाए जाने के बाद भक्तों में खुशी की लहर दिख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.