Move to Jagran APP

केंद्रापड़ा में मिली खास प्रजाति की मछली: कीमत जान चौंक जाएंगे आप

ओडिशा के केंद्रापड़ा में एक विरल प्रजाति की मछली पायी गयी है इसकी अानुमानिक कीमत दो लाख रुपये बतायी जा रही है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 02:53 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 02:53 PM (IST)
केंद्रापड़ा में मिली खास प्रजाति की मछली: कीमत जान चौंक जाएंगे आप
केंद्रापड़ा में मिली खास प्रजाति की मछली: कीमत जान चौंक जाएंगे आप

भुवनेश्वर, जेएनएन। केंद्रापड़ा जिला तालचुआ इलाके से एक विरल प्रजाति की मछली पकड़ी गयी है। यह एक असामान्य रूप से लम्बी मछली है व उसका मुंह एक पंछी की लम्बी चोंच की तरह है। इस मछली का आनुमानिक मूल्य दो लाख रूपया बताया गया है। स्थानीय मछुआरे इस मछली को मयूर मछली होने का दावा कर रहे हैं।  

loksabha election banner

शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय मछुआरे समुद्र से मछली पकड़ रहे थे तब यह अजीब तरह की मछली उनके जाल में फंस गयी थी। मछुआरों ने जब इस मछली को किनारे पर लाया तो इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। बालेश्वर जिले के दीघा इलाके के एक व्यापारी इस मछली को खरीदने के लिए बोली लगा चुका है। इस मछली को वह 10 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदने की बात उक्त व्यक्ति ने कही है।

मछली का वजन 20 किलो है। ऐसे में इस हिसाब से मछली को पकड़ने वालों को कुल 2 लाख रुपये मिलने की उम्मीद हैं। शुक्रवार को इस मछली को भद्रक जिले के धामरा ले जाया गया है। वहां से उसे दीघा लेकर एक व्यापारी को बेचा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक मछली बालेश्वर इलाके में पकड़ी गयी थी जो लाखों रुपये में बेची गयी थी।

इस मछली से खुल गयी मछुआरे की किस्मत 

पिछले दिनों ओडिशा के चंदबाली में धामरा समुद्र तट पर एक दुर्लभ किस्म की मछली एक मछुआरे के जाल में फंस गयी थी। इस मछली के मिलते ही इसे पकडऩे वाले मछुआरे की मानों किस्मत ही खुल गयी थी, इस मछली को एक दवा कंपनी ने 7 लाख 49 रुपये में खरीदा था। इस मछली का नाम ड्रोन सागर था, मछली का कुल वजन 107 किलोग्राम था। इस मछली के प्रयोग से पूर्वी एशिया में कई दवाईयां तैयार की जाती है। 

Himachal weather Update: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कभी भी बंद हो सकता है ये मार्ग

अब हींग की खुशबू से महकेगा भारत, जानें कैसे की जाती है तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.