युवा फुटबॉलर राजू बिसार का भव्य स्वागत
कब्रिस्तानपाड़ा निवासी होनहार फुटबॉलर राजू बिसार का शहर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
संसू, झारसुगुड़ा: कब्रिस्तानपाड़ा निवासी होनहार फुटबॉलर राजू बिसार का झारसुगुडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खेलप्रेमियों ने भव्य स्वागत किया। राजू बिसार वर्तमान ओडिशा टीम के लिए खेल रहे है। हाल में संतोष ट्राफी में ओडिशा की टीम ने झारखंड व छत्तीसगढ़ की टीम को हरा कर दूसरे दौर मे पहुंची है। इसी बीच छुट्टी पाते ही राजू अपने घर आए हैं। इस मौके पर राजू ने बताया कि बचपन से ही उनको फुटबॉल का भूत सवार था। घर वालों ने भी सदैव मेरा हौसला बढाया। जयनारायण मिश्रा फुटबॉल अकादमी, संबलपुर से से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद धीरे-धीरे सेलेक्शन होता गया और वर्तमान मुझे ओडिशा की टीम से खेलने का सौभाग्य मिला है। मेरा लक्ष्य भारत की ओर से खेलने का है और अपने लक्ष्य को पूरा करने, मैं दिन रात मेहनत कर रहा हूं। स्टेशन पर राजू का स्वागत करने पिता परमानंद बिसार, भाजपा के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बबलू ¨सह, नीलांबर दंडसेना, शिव बिसार, मुकेश बनछोर, नरेंद्र सोना, मुनू सेंदरिया,पप्पू, रवि बीसार प्रमुख पहुंचे थे।