सोल्लास मना असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा
असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा पूरे हर्षोल्लास के बीच मनाया गया।
संसू, झारसुगुड़ा : असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा पूरे हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। विभिन्न पूजा पंडालों में दशहरा पूजा के साथ घट विसर्जन मंत्रोचार के बीच किया गया तथा शाम के समय बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण का पुतला फूंका गया।
शहर के सरबहाल स्थित उच्च विद्यालय मैदान में ओम श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से भव्य व विशाल रावण का पुतला बनाया गया था। यहां दिल्ली से आयी नृत्य नाटिका टीम ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का खूब मनरंजन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक नवकिशोर दास ने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से झारसुगुड़ा के विकास में कोई कसर नहीं रखेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता झारसुगुड़ा का विकास है। इस मौके पर विधायक की पत्नी मिनती दास, पुत्र विशाल दास, पूर्व मंत्री जगन्नाथ पटनायक ने भी अपने विचार रखे और लोगों को दशहरा की शुभकामना दी। इसके बाद विधायक दास ने आतिशबाजी का शुभारंभ करने के साथ रावण दहन किया। इससे पूर्व स्थानीय दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए मैदान पहुंची। इस दौरान मुख्य अतिथि अलका महांती, सम्मानित अतिथि डब्लूओडीसी के चेयरमैन किशोर महांती, मायुमं के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, मामस के नेत्रदान कार्यक्रम की प्रांतीय कन्वेनर निर्मला जालान, नगरपाल हरीश गणात्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप अवस्थी, पूजा कमेटी के अध्यक्ष रामविलास सोनकर, त्रिनाथ ग्वाल, राजू पाणिग्राही, राजेश पाढ़ी व ¨पटू पाढ़ी प्रमुख शामिल रहे।