पेड़ से उतार घायल उल्लू की मरहमपट्टी
राजगांगपुर नगरपालिका के कर्मचारी रवि मुखी के घर के पास पेड़ पर
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 11:28 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 11:28 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर: राजगांगपुर नगरपालिका के कर्मचारी रवि मुखी के घर के पास पेड़ पर घायल अवस्था में दुर्लभ प्रजाति का सफेद उल्लू मंगलवार को दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पेड़ से नीचे उतरा गया एवं इसकी मरहमपट्टी की गई। उल्लू के पांव से खून बह रहा था एवं वह उड़ने में भी असमर्थ था। वहां से गुजर रहे मोहम्मद आबिद एवं नगरपालिका के कर्मचारी महाराणा बाबू की मदद से उल्लू को पेड़ से नीचे उतारा गया। पेड़ से उतारे जाने के बाद भी उल्लू शांत था। उसे देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई। उल्लू के घाव पर दवा लगाकर मरहमपट्टी की गई। करीब आधे घंटे बाद उल्लू की हालत में सुधार आया एवं वह वहां से उड़ गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें