सुरभि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मनमोहन स्कूल के विद्यार्थी पुरस्कृत
राज्य स्तरीय शिशु महोत्सव सुरभि-2018 प्रतियोगिता में मनमोहन एमई उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 05:51 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 05:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : राज्य स्तरीय शिशु महोत्सव सुरभि-2018 प्रतियोगिता में मनमोहन एमई उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किया है। शिक्षिका स्नेहलता नायक ने इससे स्कूल का गौरव बढ़ने के साथ इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है। इस महोत्सव से वापस लौटने के बाद विजेता छात्र-छात्राओं का स्कूल में प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, अभिभावक व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें