बुजुर्ग की मौत के बाद आई रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा मुख्य अस्पताल में इलाजरत 74 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद उसकी रिप
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:20 AM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा मुख्य अस्पताल में इलाजरत 74 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग सुंदरगढ़ जिले के भष्मा थाना क्षेत्र के जामतलिया गांव का रहने वाला था। वह शहर के बाम्बे चौक के पास एक भाड़े के घर में रहता था। उसका नाती एसएमसी कारखाना में काम करता है। एसएमसी कारखाना में संक्रमण बढ़ने के कारण उसे संक्रमित होने की बात कही जा रही है। उक्त कर्मचारी का दो वर्षीय पुत्र भी संक्रमित हुआ है। सात अगस्त को बुजुर्ग की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका रैपिड टेस्ट किया गया था। मगर दूसरे दिन ही उसकी मौत हो गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें