नेहरू युवा केंद्र चलाएगा जागरूकता अभियान
संवाद सूत्र झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिलाधीश सरोज कुमार श्यामल कि अध्यक्षता में नेहरू युवा क
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिलाधीश सरोज कुमार श्यामल कि अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) जिला परामर्शदाता समिति की बैठक हुई। इसमें नेहरु युवा केंद्र झारसुगुड़ा के संयोजक रमेश कुमार सोनी द्वारा 2019/20 में किए गए व 2020/21 में किए जाने वाले कार्यों का विवरणी प्रस्तुत की। नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने चालू वर्ष कोरोना जागरूकता, स्वच्छ गांव-सुंदर गांव, वृद्धों की देखरेख, शिक्षा, फिट इंडिया आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया था। संगठन कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा जिसके लिए संगठन के सदस्यों की सूची बनाई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें