नवीन पटनायक की उपस्थिति में बीजद का दामन थामेंगे नवदास
झारसुगुड़ा से कांग्रेस विधायक नव किशोर दास ने तमाम अटकलों के बीच बीजू जनता दल में शामिल होने का निर्णय लिया है।
By Edited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 09:16 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 09:11 AM (IST)
झारसुगुड़ा, जेएनएन। झारसुगुड़ा से कांग्रेस विधायक नव किशोर दास ने तमाम अटकलों के बीच बीजू जनता दल (बीजद) बीजद में शामिल होने की घोषणा कर दी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनके साथ और कितने लोग कांग्रेस छोड़कर बीजद में शामिल होने वाले हैं।
विधायक दास 24 जनवरी को झारसुगड़ा में कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में बीजद का दामन थामेंगे। वैसे दास के साथ-साथ सुंदरगढ़ के विधायक योगेश सिंह के भी बीजद में शामिल होने की चर्चा थी। लेकिन अब यह चर्चा थम गयी है। वैसे कुछ समय के बाद वे भी बीजद का दामन थाम सकते हैं, इसकी संभावना अधिक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें