मंत्री, सांसद और विधायकों ने की अधिकारियों के साथ बैठक
झारसुगुड़ा जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो व लंबित परियोजनाओं की अग्रगति के लिए स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास सांसद सुरेश पुजारी व ब्रजराजनगर के विधायक किशोर कुमार महांती ने भुवनेश्वर में विभिन्न विभाग के मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की।
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो व लंबित परियोजनाओं की अग्रगति के लिए स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास, सांसद सुरेश पुजारी व ब्रजराजनगर के विधायक किशोर कुमार महांती ने भुवनेश्वर में विभिन्न विभाग के मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। जिले के विभिन्न गांवों में हीराकूद जल भंडार से पेयजलापूर्ति के लिए इंटेकवेल की स्थापना के लिए जल संसाधन विभाग से अभी तक जमीन हस्तांतरण नहीं होने से योजना अधर में है। अभी तक जल संसाधन विभाग के पास इंटेकवेल निर्माण के लिए आवेदन पत्र भी नही भेजे जाने की बात जल संसाधन मंत्री रघुनंदन दास ने विधायक को बताई है। झारसुगुडा़ जिले में बिना जल सिचाई वाली जमीन पर डीप बोरवेल खोदने के लिऐ लिफ्ट एरिगेशन निगम के पास पैसा भी जमा कराया जा चुका है। वह योजना भी अधर में है। इस योजना को पूरा कराने के लिए नवकिशोर दास ने जल संसाधन मंत्री रघुनंदन दास का ध्यान आकर्षण कराया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन मे रहने वाले झारसुगुड़ा के कई परियोजनाओं को आरंभ करने की मांग सांसद सुरेश पुजारी ने की है। झारसुगुड़ा - बेलपहाड़ राष्ट्रीय राज मार्ग 49 को फोर लेन करना, प्रसन्न पंड़ा चौक पर फ्लाई ओवर सहित ईब नदी पर दूसरा ब्रिज के निर्माण की मांग भी पुजारी ने की है।
ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ में मना भाजपा का स्थापना दिवस
संसू, ब्रजराजनगर : मंगलवार शाम को भाजपा के ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ मंडल द्वारा संगठन का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। संगठन के ब्रजराजनगर कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रुक्मण धुरवा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दल के झारसुगुड़ा जिला अध्यक्ष मंगल साहू, पूर्व ब्रजराजनगर मंडल अध्यक्ष सुनील दास समेत अमित सतपथी, रतन जायसवाल, कृष्ण मुरारी सिंह तथा श्लोक सरना इत्यादि दलीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय तथा भारत माता के फोटो चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत मंगल साहू ने दल की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। बेलपहाड़ के भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष विकास अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दल के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद सेनापति, सांसद प्रतिनिधि तपनकांत जेना, आरती राय, पारस जायसवाल, मंजरी पृष्टि, टिकिना धल, स्निग्धा पाल, रमेश जायसवाल, मिलन पाल, रमेश साहू, प्रेम अग्रवाल, कानू मोदक, प्रेमप्रकाश सिंह, अमन महाराज, चंद्र प्रकाश तिवारी तथा देबेन्द्र रावत इत्यादि दलीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।