मानव सेवा संघ ने किया महिला का अंतिम संस्कार
रक्त के अभाव के कारण एक गरीब महिला की झारसुगुड़ा के अस्पताल में हुई मौत के बाद बुधवार को झारसुगुड़ा की स्वयंसेवी संस्था मानव सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया गया।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : रक्त के अभाव के कारण एक गरीब महिला की झारसुगुड़ा के अस्पताल में हुई मौत के बाद बुधवार को झारसुगुड़ा की स्वयंसेवी संस्था मानव सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञात हो कि उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के मूंछापर गांव निवासी सुशील पांडे बंधबहाल के शांतिनगर इलाके में सपरिवार रहते थे। वह एक ठेका कंपनी में काम करते हैं। निमोनिया से पीड़ित उनकी पत्नी को खून नहीं मिलने की वजह से सोमवार को निधन हो गया था। इस दरिद्र परिवार के पास में सहायता करने वाला कोई नहीं था। ऐसी स्थिति में मानव सेवा संघ सामने आया और महिला का अंतिम संस्कार किया। मृतिका के चारो बच्चों का दायित्व चाइल्ड लाइन द्वारा लिया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुभाष सहारे समेत हवालदार देवानंद पसायत, कांस्टेबल गीतांजलि बाग, मनोज पटेल, मृतका के पति सुनील पांडे समेत संघ के सदस्य रमेश गांधी, जेके सिंह, अंजू बारीक, मानस सिन्हा, बंटी श्रीवास, सॉफिया मिज तथा सरोज सिंह आदि शामिल होकर झारसुगुड़ा के मुक्तिधाम में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।