Move to Jagran APP

महिलाएं बचाए हैं भारतीय संस्कृति व सभ्यता : काबरा

समाजसेवा के लिए पद्मश्री उपाधि से सम्मानित तथा मुंबई की आरआर ग्लोबल कंपनी के चेयरमैन पद्यश्री रामेश्वर काबरा को महेश्वरी समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:49 PM (IST)
महिलाएं बचाए हैं भारतीय संस्कृति व सभ्यता : काबरा
महिलाएं बचाए हैं भारतीय संस्कृति व सभ्यता : काबरा

संसू, ब्रजराजनगर : समाजसेवा के लिए पद्मश्री उपाधि से सम्मानित तथा मुंबई की आरआर ग्लोबल कंपनी के चेयरमैन रामेश्वर लाल काबरा को नगर के माहेश्वरी समाज की ओर से सम्मानित किया गया है। महेश्वरी भवन, लमटीबहाल में समाज के संस्थापक सदस्य श्याम लाल मूंदड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री रामेश्वर लाल काबरा ने कहा कि आज के इस भौतिक युग में महिलाओं ने ही भारतीय संस्कृति व सभ्यता को बचाए रखा है। वरना पाश्चात्य संस्कृति ने हमारी सभ्यता को तहस-नहस कर रखा है। उन्होंने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए निश्चित लक्ष्य एवं कठोर परिश्रम को आवश्यक बताया। इस दौरान सम्मानित अतिथि समाजसेवी रमेश गांधी सह विजयलक्ष्मी मोटर्स के निदेशक अरुण मूंदड़ा सहित उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के स्थानीय महासचिव बसंत साबू समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे। सुंदरगढ़ जिले के जरंगलोई में एक एकल विद्यालय की स्थापना के लिए झारसुगुड़ा आए काबरा 87 वर्ष की उम्र में भी घूम-घूम कर पूरे देश में एकल विद्यालय की स्थापना की मुहिम चला रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.